सारे मुल्ला को लाइन से खड़ा कर के गोली मार दो - बयान के बाद रंगोली चंदेल पर FIR

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल पर एक वकील अली काशिफ खान ने FIR दर्ज की है। रंगोली के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। काशिफ का मानना है कि रंगोली बहुत ही नीचे गिर चुकी हैं और उन्होंने सारी हदें पार कर दी है।

काशिफ का कहना है कि इस समय जहां दुनिया इतनी बड़ी परेशानी से जूढ रही है वहीं रंगोली एक मज़हब पर अटैक कर नीच हरकत कर रही हैं और पब्लिसिटी बटोर रही हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में रंगोली ने ट्विटर पर कमेंट किया था एक तबलीगी मर गया। जब डॉक्टर बाकियों का चेकअप करने वहां पहुंचे तो उन पर पत्थर फेंके गए। इन मुल्लाओं को और ये सेक्यूलर मीडिया को खड़ा कर के लाइन से गोली मार देनी चाहिए। फिर लोग हमें नाज़ी कहें तो कहें।

इसके बाद ट्विटर हंगामा मचा और ऋतिक रोशन की साली फराह खान अली ने इस अकाउंट को रिपोर्ट कर रंगोली को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद बात और आगे बढ़ी। कुछ लोग रंगोली के खिलाफ खड़े दिखे और कुछ उनके साथ।

गौरतलब है कि कंगना की बहन रंगोली से ट्विटर उकता चुका था। वो किसी को भी कुछ भी किसी भी स्तर पर जाकर बोल देती थीं। फिलहाल तो ट्विटर वासी उनके ट्विटर पर ना होने की खुशियां मना रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X