पुलिस के चंगुल में क्यों फंसी राजा रघुवंशी की बहन?, एफआईआर हुई दर्ज, अब होगी कड़ी पूछताछ!

Raja Raghuvanshi Sister FIR- इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई तरह की अपडेट्स सामने आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि मृतक राजा रघुवंशी की बहन पर भी एफआईआर हुई है और उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
इसके लिए उनको नोटिस भेजते हुए गुवाहाटी बुलाया गया है। राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और उसपर आरोप है कि उसने वीडियो बनाते हुए पुलिस को गुमराह करने, झूठे आरोप लगाने और कई फर्जी बयान दिए हैं।
बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनकी बहन सृष्टि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और लगातार कई खुलासे कर रही थी। हालांकि इन बातों का आधार कुछ नहीं था।
नरबलि देने का आरोप
सोनम रघुवंशी ने हनीमून वाले दिन ही पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी थी और इसके बाद बवाल मच गया था। सृष्टि ने उस दौरान कहा था कि तंत्र मंत्र के चलते किसी कारणवश सोनम ने उसके भाई की नरबलि दी है। उसका कहना था कि टोने टोटके के लिए ही राजा को सोनम गुवाहाटी ले गई थी।
सृष्टि पर ये भी आरोप है कि उसने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं और क्षेत्रीय भाषा के विवाद को बढ़ाया है। हालांकि जानकारी होने के बाद पुलिस को पता चला कि इस केस में नरबलि जैसा कुछ नहीं था ये सीधे लव ट्राएंगल का मामला था। इसके बाद राजा की बहन के कई वीडियो सामने आए जो कि पुलिस के लिए काफी थे कि उनकी एफआईआर दर्ज करके उनसे पूछताछ हो। सृष्टि को गुवाहाटी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
क्या था केस?
बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या सोनम ने काफी प्लानिंग के तहत की थी। वो जानबुझकर राजा को ट्रैकिंग के लिए ले गई थी और वहीं अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी थी। इसके बाद खाई में लाश फेंककर खुद मासूम बनने का नाटक किया था। फिलहाल सारे आरोपी जेल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications