मस्जिद में साड़ी पहनकर बैठीं डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना पर एफआईआर, कौन हैं साजिद रशीदी?

Maulana Sajid Rashidi

Maulana Sajid Rashidi Dimple Yadav- सांसद और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर इस वक्त बवाल मचा हुआ है। मौलाना साजिद रशीदी ने जो अभद्र टिप्पणी की थी उसको लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

बता दें कि साजिद रशीदी अक्सर टीवी चैनलों में बैठकर इस्लाम की और मुसलमानों की बात करते हैं। वो ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। लेकिन हाल ही में डिंपल यादव को मस्जिद में जाने को लेकर उन्होंने काफी अपमानजनक बात कह दी है।

डिंपल के लिए मौलाना ने नंगी शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद उनपर मुसीबतों की बारिश हो गई है। गौरतलब है कि साजिद रशीदी का कहना था कि मस्जिद में डिंपल यादव को सिर पर पल्लू रखना चाहिए था लेकिन वो वहां पर नंगी बैठी हुई हैं। इसके बाद समाजवादी पार्टी के समर्थक भड़क गए और सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

दर्ज हुआ मुकदमा..

डिंपल यादव को अपशब्द कहने के बाद मौलाना साजिद रशीदी में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के बाद वो सुर्खियों में हैं। दरअसल दिल्ली के संसद मार्ग की मस्जिद में एक बैठक हुई थी जिसमें डिंपल यादव के अलावा अखिलेश यादव और इकरा हसन भी नजर आईं थीं। इस दौरान डिंपल ने सिरपर पल्लू नहीं डाला था और साड़ी ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस मौलाना ने ऐसी टिप्पणी इसके पहले भी लोगों पर की हुईं हैं। ये पहली बार नहीं है जब इनके ऐसे बयानों पर बवाल मचा है।

इन धाराओं में हुआ मुकदमा

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद मौलाना सादिज रशीदी पर BNS की धारा 79, 196, 197, 299, 352, 353 और IT Act की धारा 67 के तहत केस दर्ज हुआ हुआ है। केस संख्या 290/25 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस इसको लेकर जांच करेगी और उचित कार्यवाही की जाएगी। हालांकि अभी डिंपल की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X