..................... FIR against Haryanvi actor producer Uttar kuamr, Razzi bolja actress allegation of harassment - Hindi Filmibeat

25 साल की एक्ट्रेस ने 'धाकड़ छोरा' एक्टर उत्तर कुमार के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया यौन शोषण का आरोप

Uttar kuamr

हरियाणा के फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर उत्तर कुमार पर हरियाणवी एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बता दें यह एक्ट्रेस मात्र 25 साल की है। एक्टर के खिलाफ शिकायत बीते दिन यानी कि बुधवार 23 जुलाई को गाजियाबाद में दर्ज करवाई गई थी। हरियाणवी एक्ट्रेस ने उत्तर कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर कुमार ने उन्हें फिल्मों में काम दिलवाने और शादी करने का झांसा दिया था। उन्होंने धोखा दिया है। दुष्कर्म किया और अब शादी से भी इनकार कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने दर्द करवाया मामला

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह यह बता रही हैं कि उनकी जान को खतरा है। एक्ट्रेस नोएडा में रह रही हैं उन्होंने पुलिस को इस मामले में जल्द एक्शन लेने की मांग की है। एक्ट्रेस ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में केस दर्ज करवाया है।

5 साल तक रहीं साथ

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह 5 साल पहले उत्तर कुमार से मिली थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने मुझे शालीमार गार्डन स्थित अपने ऑफिस में बुलाया था। जहां उन्होंने दोस्ती, प्यार, मोहब्बत की बात कही थी। इतना ही नहीं उन्होंने शादी करने का और बड़ी फिल्में दिलवाने का वादा किया था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने कभी अपने फॉर्म हाउस तो कभी अपने ऑफिस बुलाकर दुष्कर्म किया। ऐसा उनके साथ लगभग तीन सालों तक होता रहा।

एक्ट्रेस ने पेश किए सबूत

बता दें कि एक्ट्रेस ने उत्तर कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा कि वह अब समझौता करने की बात कह रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चैट्स भी सबूत के तौर पर पेश की हैं। आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने और उत्तर कुमार ने साथ में 'राजी बोलजा' नाम का एक हरियाणवी गाना शूट किया था। उत्तर कुमार को 'धाकड़ छोरा' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। यह गाना और यह फिल्म दोनों को बेहद पसंद आई थी।

Read more about: entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X