मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को लेटर लिखना पड़ा भारी- अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों पर FIR
कुछ समय से लगातार देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर बॉलीवुड की कुछ जानी मानी हस्तियों ने पीएम मोदी को ओपन लेटर लिखा था जिसका खामियाजा उनको अब भुगतना पड़ा है। बता दें कि लेटर लिखने वाली सभी 49 हस्तियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह पत्र लिखने वालों में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, फिल्मकार मणि रत्नम, अपर्णा सेन, गायिका शुभा मुद्गल, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा, फिल्मकार श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप सहित विभिन्न क्षेत्रों की कम से कम 49 हस्तियां शामिल थीं।
गौरतलब है कि आज से करीब दो महीने पहले बिहार के एक वकील ने इन हस्तियों पर याचिका दायर की थी जिसको लेकर अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्यकांत तिवारी के आदेश के बाद केस् दर्ज कर लिया गया।

गौरतलब है कि वकील ने आरोप लगाया है कि इस ये लेटर राजद्रोह, उपद्रव करने, शांति भंग करने के इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित है और इसी के चलके ये धाराएं उन पर लगाई गई हैं।
इन सभी 49 लोगों ने देश में हो रही भीड़ हिंसा और कुछ जाति विशेष को निशाना बनाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा था।


Click it and Unblock the Notifications