सेक्सी और हैपनिंग है फाइडिंग फेनी का शेक योर बूटिया
दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर की फिल्म फाइडिंग फेनी दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म के चर्चा बटोरने के पीछे पहली वजह तो ये है कि फिल्म का नाम ही काफी अलग और थोड़ा विवादित है। शायद आपको भी ना पता हो लेकिन फेनी शब्द का प्रयोग ऑस्ट्रेलिया मे लड़कियों के सेक्स पार्ट के लिए किया जाता है। हालांकि फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया का कहना है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, ये शब्द सिर्फ फिल्म के किरदार के लिए प्रयोग किया गया है।
फाइडिंग फेनी का हाल ही में दूसरा गाना शेक योग बूटिया रिलीज किया गया है जो कि बहुत मजेदार है, गाने में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर हैं। गाने में एक छोटा सा डॉल हाउस दिखाया गया है जिसमें दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर व नसीरुद्दीन शाह के छोटे छोटे से डॉल्स डांस करते हुए दिखाये गये हैं। गाना बहुत ही अलग तरीके से शूट किया गया है और काफी इंटरेस्टिंग है।
फाइडिंग फेनी फिल्म में अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण के कुछ किसिंग सीन्स भी हैं जो कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाये गये हैं। हालांकि फिल्म अंग्रेजी में है और इसका हिंदी में अनुवाद किया गया है लेकिन होमी का मानना है कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों को फिल्म को समझने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।
फिल्म में दीपिका अलग ही अंदाज में नज़र आ रही हैं और अर्जुन के साथ उनकी कैमिस्ट्री जंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications
