'फाइंडिंग फेनी' ने छुआ लोगों को दिल, पहले दिन की अच्छी कमाई
होमी अडजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' शुक्रवार को रिलीज हो गई है जिसे उम्मीद के हिसाब से बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है। हॉलीवुड स्टाइल में बॉलीवुड सितारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन 40-45 प्रतिशत कमाई कर ली है जो कि उम्मीद के हिसाब से काफी अच्छा है। लोगों को प्यारी सी लवस्टोरी पसंद आ रही है।
फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' ने पहले दिन की अच्छी कमाई
वेबसाइट कोईमोई के मुताबिक फिल्म को 900 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जिसे कि मैट्रो शहर की आडियंस पसंद कर रही है। समीक्षकों और आलोचकों की नजर में फिल्म बेहतरीन है। इन लोगों ने फिल्म के निर्देशन, कहानी और कलाकारों को पूरे नंबर दिये है। समीक्षकों की माने तो फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी।
Review: फिल्म 'फाइंडिंग फेनी'
फिल्म मास नहीं क्लास फिल्म है जिसमें टिपकल मसाला नहीं बल्कि संजिदा कहानी है जिसे एक विशेष वर्ग पसंद करेगा। कुल मिलाकर समीक्षकों की नजर में फिल्म स्टार वैल्यू की है जिससे अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है जो कि पहले दिन की कमाई पूरी करती दिख रही है।
फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' मास नहीं क्लास फिल्म है
मालूम हो कि 'फाइंडिंग फेनी' में अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर भी हैं। सभी को सितारों का काम पसंद आ रहा है।
आईये आगे की बातें तस्वीरों के जरिये करते हैं...


Click it and Unblock the Notifications











