फाइडिंग फेनी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- शनिवार को बेहतरीन कमाई
दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, डिंपल कपाडिया, नसीरुद्दीन शाह, पकंज कपूर जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी फिल्म फाइडिंग फेनी को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस मिल रहा है। पहले ही दिन फिल्म ने कही 5 करोड़ की कमाई की और उसके बाद शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइडिंग फेनी ने करीब 7.05 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से कुल दो दिनों में फाइडिंग फेनी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12.15 करोड़ तक पहुंच गया जो कि नॉन मसाला फिल्म के लिए काफी अच्छी शुरुआत है।
होमी अदजानिया की फिल्म फाइडिंग फेनी को क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिये हैं। सभी को फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, पकंज कपूर और डिंपल कपाडि़या का अभिनय बेहद भा रहा है। खासतौर पर दीपिका पादुकोण और नसीरुद्दीन शाह के बीच के कुछ दृष्य तो दर्शकों को इतने पसंद आ रहे हैं कि वो इन दोनों को ही फिल्म की यूएसपी मान रहे हैं।
दीपिका और नसीरुद्दीन के अलावा और जो एक किरदार दर्शकों को बेहद भा रहा है, वो है पंकज कपूर का। पंकज कपूर जो कि एक बेहतरीन अभिनेता हैं उन्होंने फिल्म में जो किरदार निभाया है वो दर्शकों को काफी मजेदार लग रहा है। पकंज कपूर के भाव व उनका डायलॉग बोलने का स्टाइल लोगों को बार बार हंसने पर मजबूर करता है।
रविवार को भी अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी रही तो लोगों को पूरी उम्मीद है कि फाइडिंग फेनी का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 19 करोड़ से ऊपर होगा।


Click it and Unblock the Notifications












