आज पर्दे पर यमला पगला दीवाना 2 की मस्ती
आज पर्दे पर आपको एक बार फिर से धरम जी का जादू देखने को मिलेगा। जी हां आज पर्दे पर रिलीज हो रही है देओल परिवार की यमला पगला दीवाना 2। फिल्म के गानों ने तो लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया ही है लेकिन फिल्म लोगों को कितना लुभापाती है यह एक सोचने वाली बात है क्योंकि फिल्म को पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म यह जवानी है दीवानी के बिजनेस से फिल्म की मार्केट खराब हो सकता है।
वैसे आपको बता दें कि यह फिल्म यमला पगला दीवाना की सीक्वेल है। धरम जी ने कहा कि अगर यमला पगला दीवाना 2 हिट होती है तो वह इस फिल्म के तीसरे पार्ट के बारे में भी सोच सकते हैं। इस फिल्म के जरिये आस्ट्रेलिया की मॉडल क्रिस्टीना अखीवा भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों से किया गया है। फिल्म के निर्देशक संगीत सिवन ने दावा किया है कि यह अपने पहले पार्ट से ज्यादा अच्छी है।
तो वहीं धरम जी ने कहा है कि उनकी यह फिल्म स्वस्थ मनोरंजन देती है, उनकी फिल्म में ना तो फूहड़पन है और ना ही अश्लीलता इसलिए उन्हें लगता है कि इस बार भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिेलेगा।
आईये आपको दिखाते हैं यमला पगला दीवाना की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











