खुशखबरी: बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन..
सुष ने इससे पहले ही कहा था कि वह अच्छी कहानी का वेट कर रही हैं और तब ही फिल्मों में वापसी करेंगी जब उन्हें कोई अच्छी स्टोरी मिल जायेगी।
सुष ने खुद कहा था कि अब उनकी बेटी अलीशा पूरे तीन साल की हो गयी है इसलिए अब वह आराम से फिल्मों में काम कर सकती हैं। मालूम हो कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है जिनकी परवरिश सुष्मिता सेन कर रही हैं। उनकी छोटी बेटी का नाम अलीशा है जो कि तीन साल की हो चुकी है। साल 2010 में सुष्मिता ने नो प्रॉब्लम फिल्म में काम किया था।
साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली सुष्मिता सेन ने 'जोर', 'सिर्फ तुम', 'बीबी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'हिंदुस्तान की कसम', 'आंखे', 'मैं हूं ना' और 'मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'मैं हूं ना' और 'बीबी नंबर वन' उनकी यादगारी फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
