Video: सुखविंदर सिंह ने क्या गजब गाया है 'कांची रे कांची'...
गीत 'कांची रे कांची' ग्रामीण इलाकों में फिल्माया गया है, जिसमें फिल्म की नायिका 'कांची' (मिष्ठी) को निडर और खुशहाल बताने की कोशिश की गयी है।इरशाद कामिल के लिखे बोल को मशहूर गायक सुखविंदर ने अपनी आवाज से जान फूंक दी है तो गीतकार इस्माइल दरबार के संगीत का जवाब नहीं। कुल मिलाकर गाना बहत सुंदर है।
मशहूर निर्देशक और निर्माता सुभाष घई पर भी कास्टिंग काउच का आरोप लगा था
मालूम हो कि 'कांची' का निर्देशन सुभाष घई ने किया है। यह एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक खूबसूरत युवती और दबंगों के खिलाफ उसकी जंग की कहानी है। 25 अप्रैल को रिलीज हो रही 'कांची' में नवोदित अभिनेत्री मिष्ठी, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रबर्ती, कार्तिक आर्यन, चंदन रॉय और ऋषभ सिन्हा हैं।
Did You Know: बॉलीवुड में दूसरे शो मैन के नाम से मशहूर निर्देशक और निर्माता सुभाष घई पर भी कास्टिंग काउच का आरोप लगा था। यह आरोप लगाने वाली कोई और नहीं इजरायली लेखिका रीना गोलान थीं जिन्होंने सुभाष पर इस तरह का आरोप लगया था। रीना ने अपनी बुक 'डियर मिस्टर बॉलीवुड' में सुभाष घई पर बेडरूम तक ले जाने की बात लिखी थी। रीना ने लिखा था कि सुभाष ने उनसे कहा था कि वह खुद को उन्हें समर्पित कर दें तो वह उनकी लाइफ बदल देंगे।
देखें वीडियो:
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/gf05Wlv7p-U?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












