सुमित ने मना लिया सलीम-जावेद को, आराम से रिलीज होगी जंजीर
6 सितंबर को पर्दे पर साल 1973 की सुपरहिट फिल्म जंजीर की रीमेक पहुंच रही है। प्रियंका चोपड़ा और राम चरण तेजा के अभिनय से सजी इस फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म के निर्माता सुमित मेहरा ने एक चैन की सांस ली है। क्योंकि इस फिल्म के ओरिजनल राईटर सलीम और जावेद दोनों ने मेहरा को कोर्ट में कॉपीराइट केस के तहत घसीटा था।
दोनों का कहना था कि जंजीर की पटकथा और संवाद पर केवल उन दोनों का ही हक है ऐसे में रीमेक बनाने से पहले उनसे बात होनी चाहिए थी लेकिन मेहरा ने ऐसा नहीं किया।
दोनों ने उस फिल्म का रीमेक बनाने पर मेहरा के रिश्तेदारों से छह करोड़ रूपए मुआवजा मांगा था. प्रकाश मेहरा के बेटे सुमित मेहरा जंजीर के रीमेक के निर्माता हैं औऱ अगर ऐसा ना हो तो सलीम-जावेद का कहना था कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगा देनी चाहिए।
कोर्ट ने दो पक्ष की दलील सुनी और उसके बाद कहा कि दोनों पार्टियां इस मामले को आपस में बैठकर सुलझा ले जिसके बाद दोनों पक्ष राजी हो गये और प्रकाश मेहरा ने सलीम-जावेद से बात करके मामले को सुलझा लिया है। सुनने में तो यह है कि सुमित ने अच्छी खासी रकम दी है सलीम-जावेद को गुस्से को शांत कराने के लिए।
मालूम हो साल 1973 में जंजीर फिल्म से ही अमिताभ की किस्मत पलटी थी। लगातार 17 फ्लॉप फिल्में देने के बाद ही अमिताभ की यह बॉक्सऑफिस पर पहली सुपर-डूपर हिट फिल्म थी। जंजीर की रीमेक में शेर खान का रोल संजय दत्त ने निभाया है तो वहीं राम चरण तेजा की यह पहली हिंदी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications












