मामला सुलझा: रमेश सिप्पी ने 'शोले 3डी' पर याचिका वापस ली
न्यायाधीश अनिल आर. दवे की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सिप्पी को प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। सिप्पी की दलील पर अदालत ने कहा कि 'शोले' फिल्म के कॉपीराइट से संबंधित अन्य अधिकार प्रभावित नहीं होंगे। इस बात पर फैसला उनके अलग से मुकदमा करने पर होगा।
'शोले 3डी' साशा सिप्पी द्वारा बनाई गई है। साशा रमेश सिप्पी के भतीजे और जी.पी. सिप्पी के पोते हैं। आपको बता दें कि फिल्म शोले का 3डी संस्करण पूरे 25 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है।
साल 1975 की सुपरहिट फिल्म शोले के निर्माता-निर्दशेक रमेश सिप्पी ने थे जिन्होंने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमामालिनी, संजीव कपूर, जया भादुड़ी और अमजद खान के साथ फिल्मी कैनवस पर ऐसी फिल्म पेश की जिसने इतिहास तो रचा ही है आज की जनरेशन की फेवरट फिल्म है। खुद रमेश सिप्पी से दोबारा इस तरह की फिल्म नहीं बनीं जिसकी बातें वह हमेशा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












