कृति सेनन के साथ डेटिंग की अफवाहों पर आखिरकार प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैडम तो...'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की डेटिंग की अफवाह लंबे समय से सुर्खियों में हैं। कृति सेनन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो शादी अपनी शादी की बात के दौरान प्रभास का नाम ले रहीं हैं। इसके बाद फैंस ने भी अंदाजा लगाया था कि दोनों के रिश्ते की खबर पक्की है। लेकिन, अब प्रभास ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, प्रभास पिछले दिनों नंदामुरी बालकृष्ण के टॉक शो 'अनस्टॉपेबल' में प्रभास पहुंचे थे। इस दौरान नंदामुरी ने प्रभास से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल किए थे जिसका उन्होंने जवाब भी दिया है। नंदामुरी ने प्रभास से कृति सेनन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर भी सवाल किया था।
इसका जवाब देते हुए प्रभास ने कहा- 'मैडम' ने पहले सब कुछ क्लियर कर दिया है'। कृति सेनन को मैडम कहने पर नंदामुरी ने प्रभास से मजाक में कहा कि, वो अब अपनी होने वाली पत्नी को मैडम कहेंगे। साथ ही उन्होंने मैडम का नाम भी लेने के लिए कहा जिसके जवाब में प्रभास ने थोड़ा हिचकिचाते हुए कृति सेनन का नाम लिया।

रामचरण को लगाया फोन
शो के दौरान नंदामुरी रामचरण को फोन लगाते हैं। रामचरण फोन पर कहते हैं कि, प्रभास जल्द ही कोई अच्छी खबर फैंस के साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल प्रभास की जिंदगी में कोई लड़की नहीं है। प्रभास इस दौरान हंस रहे थे और उन्होंने अच्छी खबर देने की बात पर रामचरण से मजाक में कहा कि वो उनके दोस्त हैं या दुश्मन।

कब मिली अफवाहों को हवा
बता दें कि, प्रभास और कृति सेनन के रिलेशनशिप की खबरों को हवा तब मिली जब 'कॉफी विद करण' के एक सेगमेंट में कृति सेनन ने प्रभास को कॉल किया था और उन्होंने फोन उठाया भी था।

'आदिपुरुष' के सेट पर मिले
बता दें कि, प्रभास और कृति सेनन की मुलाकात 'आदिपुरुष' के सेट पर हुई थी। दोनों इस फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रभास और कृति सेनन के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं।

कृति ने किया था खंडन
कृति सेनन ने प्रभास के साथ अफेयर की खबरों का खंडन किया था। साथ ही वरुण धवन द्वारा किए गए मजाक पर भी उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ मस्ती के लिए किया गया था। दरअसल एक रियलिटी शो में गेम के दौरान कृति सेनन के बॉयफ्रेंड के बारे में कहा था- एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस समय दीपिका के साथ शूटिंग कर रहा है। इसके बाद पूरे खबरें फैल गई थी कि वरुण धवन, कृति सेनन को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












