शाहरूख को माफ नहीं करेंगे भारत कुमार
भारतीय सिनेमा के भारत कुमार यानी की मनोज कुमार ने किंग खान शाहरूख के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। मनोज कुमार ने फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और निर्माता-निर्देशक फरहा खान के ऊपर मुंबई की स्थानीय अदालत में 100 करोड़ के मानहानि का दावा ठोंका है।
मनोज कुमार ने यह कदम आज से करीब 6 साल पहले आयी फिल्म ओम शांति ओम... के एक सीन के लिए उठाया है जिसमें मनोज कुमार का मजाक उड़ाया गया था।
आपको बता दें कि साल 2007 की सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम के एक सीन में मनोज कुमार पर कुछ फब्तियां कसीं गयी थीं जिस पर मनोज कुमार ने आपत्ति जतायी थी।

लेकिन उस सीन को हटाया नहीं गया। हाल ही में यह फिल्म जापान में रिलीज हुई है जिसके बाद मनोज कुमार को फिर से इस सीन के बारे में पता चला जिस पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने किंग खान पर 100 करोड़ का दावा ठोंक दिया है। देखते हैं कि किंग खान, मनोज कुमार के गुस्से का क्या जवाब देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











