लिव इन रिलेशन वाले सोहा-कुणाल का जल्द बजेगा बैंड!
सोहा ने बेहद खुश होते हुए ट्विटर पर लिखा है कि आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि कुणाल ने मुझे पेरिस में प्रपोज किया। उसने मुझे दुनिया की सबसे खूबसूरत अंगूठी पहनाकर विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे मैंने कबूल कर लिया है।"
कुणाल ने सोहा को पेरिस में प्रपोज किया
जिसके जवाब में नेहा ने रीट्विट किया है और कहा है कि 'बधाई हो, कुणाल यू आर वैरी लकी..यह अब तक की सबसे अच्छी खबर है। बधाई, अब तुम दोनों जल्द वापस आ जाओ.।"
सोहा की मां शर्मिला टैगोर की अपनी बेटी को शादी के जोड़े में देखने की ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है
इसलिए हिंदी फिल्मों की प्रख्यात अभिनेत्री रह चुकीं सोहा की मां शर्मिला टैगोर की अपनी बेटी को शादी के जोड़े में देखने की ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है। सोहा ने कुछ गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं, लेकिन 'रंग दे बसंती', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' तथा 'मुंबई मेरी जान' जैसी चुनिंदा फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय से हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
मालूम हो कि पटौदी खानदान की साहबजादी सोहा अली खान और अभिेनेता कुणाल खेमू लंबे अरसे से एक-दूसरे से इश्क फरमा रहे हैं। दोनों लोग सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकारते भी हैं। सैफ की बहन सोहा अली खान काफी बोल्ड हैं, हाल ही में उन्होंने मीडिया के सामने स्वीकारा था कि वो और कुणाल दोनों ही लिव इन रिलेशन में हैं।
सोहा ने कहा कि हम हर पल साथ हैं, ऐसे में शादी की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत क्या है? जिस दिन हमें लगेगा कि हमें औपचारिकता निभा लेनी चाहिए, हम निभा लेंगे। लेकिन बुधवार को सोहा ने जो ट्विट किया उससे तो लगता है कि अब दोनों के लिए औपचारिकता निभाने का वक्त आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications
