मुराद पूरी..एक थी डायन को यू ए सर्टिफिकेट
आखिरकार आज एकता कपूर की ऊपर वाले ने सुन ली और उनकी आने वाली फिल्म एक थी डायन को सेंसर बोर्ड ने यू ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म के को प्रोड्यूसर विशाल भारद्वाज ने पहले ही उम्मीद जतायी थी कि फिल्म को यू ए सर्टिफिकेट दिया जाये क्योंकि इस फिल्म में ऐस कुछ भी नही है जो कि हिंसक और डरावना हो क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म को ए सार्टिफिकेट मिल सकता है क्योंकि फिल्म में जरूरत से ज्यादा डरावनी चीजें दिखायी गयी हैं जो कि बच्चों के दिमाग पर गलत असर डालेंगी।
मालूम हो कि इमरान हाशमी 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म एक थी डायन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तीन डायन, काल्कि कोचलिन, कोंकणा सेन शर्मा और हुमा कुरैशी काम कर रही हैं। सबको उम्मीद है कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी।
फिल्म के बारे मेंबात करते हुए इमरान ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि वो एक डरावनी फिल्म में काम कर रहे हैं। मैंने अब तक अपने फिल्मी करियर में पर्दे पर बहुतों के साथ इश्क फरमाया है बस डायन की कमी रह गयी थी जो इस फिल्म ने पूरी कर दी है। अपने रोल को बेहतरीन बताते हुए इमरान ने कहा कि कहानी के बारे में खुलासा नहीं कर सकता हूं, बस इतना बोल सकता हूं कि फिल्म बहुत अच्छी है।एक थी डायन की निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म के निर्देशक कनन अय्यर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म एक थी डायन कोंकणा सेन के पिता मुकुल शर्मा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक जादूगर बने हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।


Click it and Unblock the Notifications












