All Clear: नरगिस फाखरी के लिए 'स्पेशल' हैं उदय चोपड़ा
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा भले ही अपनी रिलेशन से कितना भी मुकर जाएं। लेकिन उनकी बातें सबकुछ बयां करती है। उदय चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर नरगिस ने अंजाने में ही कुछ ऐसा ही किया। नरगिस ने उदय चोपड़ा को स्पेशल बताया।

5 जनवरी को उदय चोपड़ा के जन्मदिन पर जहां उनके फैंस और चाहने वाले विश कर रहे थे। वहीं, उनकी कथाकथित गर्लफ्रैंड नरगिस फाखरी ने भी उन्हें ट्विटर पर विश किया। नरगिस ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि, 'जन्मदिन की बधाई हो उदय चोपड़ा। आशा करती हूं कि आज का दिन उतना ही खास है, जितना कि आप। भगवान करे कि आपके जन्मदिन की सभी मनोकामनाएं पूरी हों।'
आपको बता दें, एक समय पर उदय और नरगिस की प्रेम कहानी ने काफी सूर्खियां बटोरी थी। वैकेंशन मनाते हुए इनकी तस्वीर मीडिया में काफी वायरल हुई थी। लेकिन फिर खबर आई की दोनों ने ब्रेक-अप कर ली है। बहरहाल, आज नरगिस का यूं उदय चोपड़ा को खास बताना इस बात को जाहिर करता है कि इन दोनों में 'कुछ' तो बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications