और देवदास की शूटिंग होने वाली है दिल्ली में!
देवदास पर भले ही बॉलीवुड में कई फिल्में आ चुकीं हैं, लेकिन आज भी यह कहानी निर्देशकों की पसंद में शुमार है। हम यहां बात कर रहे हैं फिल्मकार सुधीर मिश्रा की, जिनकी अगली फिल्म 'और देवदास' साल 2015 में आने वाली है।

इस फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि इसकी अंतिम शेड्यूल के लिए दिल वालों की नगरी दिल्ली को चुना गया है। अब तक इस फिल्म की तमाम शूटिंग लखनऊ में की गई है। वहीं, अगले महीने से दिल्ली में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' जैसी दमदार फिल्म बनाने वाले निर्देशक का मानना है कि अगले साल मध्य तक यह फिल्म पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। आपको बता दें, इस फिल्म में जहां देवदास का किरदार राहुल भट्ट निभाने वाले हैं, वहीं पार्वती के रोल रिचा चड्ढ़ा और चंद्रमुखी बनी नजर आएंगी अदिति राव हैदरी।
सुधीर मिश्रा ने कहा कि, मैं फिल्म के अब तक की शूटिंग से काफी खुश हूं। सभी कलाकार बेहतरीन हैं और सबने काफी मेहनत की है। यह फिल्म शेक्सपीयर की लव ट्राजिडी और शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की उपन्यास देवदास पर आधारित है। आपको बता दें, बॉलीवुड में अब चार 'देवदास' बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











