DHAMAKA: अजय देवगन की 'शिवाय' से भिड़ेगी ये फिल्म.. फाइनल है!
[गपशप] काफी दिनों से अफवाहों में ये बात थी कि करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' प्रिपोंड होने वाली है। और यह फिल्म अब दशहरे पर रिलीज होगी। खासकर अजय देवगन फैंस इस खबर से काफी खुश थे क्योंकि करण भी अपनी फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज करने वाले हैं, जब अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' आने वाली है।
लेकिन.. लेकिन.. लेकिन.. बता दें कि यह खबर महज अफवाह थी। ट्विटर पर सवाल- जवाब करते हुए एक फैन ने करण जौहर से जब ऐ दिल है मुश्किल के प्रिपोंड होने का कारण पूछा.. तो करण ने कहा, ऐ दिल है मुश्किल दिवाली पर आपके नजदीकी सिनेमाघर में लगी होगी..
ALERT: करण जौहर और शाहरूख खान.. साथ आएगी यह धमाकेदार जोड़ी!
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा नजर आने वाले हैं। बहरहाल, क्लैश की बात करें तो दोनों ही फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जहां अजय देवगन की शिवाय काफी समय से फैंस का उत्साह बनाए हुए है, वहीं करण की फिल्मों का इंतजार तो हमें हमेशा ही रहता है। लिहाजा, इसे बराबरी का टक्कर मान सकते हैं।
बहरहाल, यहां देखते हैं इस साल किन किन फिल्मों का होगा क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications
















