OMg! एक हफ्ते में 9 फिल्में..परिणीति का क्या है प्लान!
साल 2014 परिणीति चोपड़ा के लिए भले ही अच्छा न रहा हो, लेकिन इनके फैंस इस साल उनसे कुछ अच्छी फिल्मों की उम्मीद रखते हैं। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस माने जानी वाली परिणीति ने पिछले साल अपनी आखिरी फिल्म किल दिल के बाद कहा था कि अब वे कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाएंगी। बहरहाल, परिणीति अपने बयान पर अमल करते दिख रही हैं।

आपको बता दें, इन दिनों परिणीति चोपड़ा खुद को धड़ाधड़ फिल्में देखने से नहीं रोक पा रही हैं। वह इसके हर पल का लुत्फ उठा रही हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि यह खुद परिणीति ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि 'मैं इसे कहती हूं, मूवी मैराथन।'
परिणीति आजकल शूटिंग से समय निकालकर फिल्में देख रही हैं। इतना ही नहीं, बल्कि वह जो भी फिल्म देख रही हैं, उनके बारे में दीवानों की तरह बातें किए जा रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने इससे पहले कभी इतनी सारी फिल्में नहीं देखीं। एक सप्ताह में नौ फिल्म देखी। ये फिल्में 'बर्डमैन', 'इमिटेशन', 'गोन गर्ल', 'बुडापेस्ट', 'लव रोजी', 'ब्वॉय नेक्स डोर', 'थ्योरी', 'विपलैश' व 'बेबी' हैं।'
परिणीति के फिल्मी फीवर से तो अब आप वाकिफ हो गए होंगे। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या परिणीती सिर्फ टाइम पास के लिए ये फिल्में देख रही हैं। या इसके पीछे भी उनका प्लान है। लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद परिणीति ने कहा था कि अब वे काफी सोच समझकर ही फिल्में साइन करेंगी।
बता दें, परिणीति की पिछली फिल्म 'किल दिल' थी, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, गोविंदा व अली जफर थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।


Click it and Unblock the Notifications