#Takkar: बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो सीक्वल की टक्कर....पहली बार!
बॉक्स ऑफिस पर पहली बार दो सीक्वल भिड़ रही हैं। जहां एक तरफ होगी जॉन अब्राहम की फोर्स 2 वहीं अनुभव सिन्हा लेकर आए हैं तुम बिन 2। दोनों फिल्में 18 नवंबर को रिलीज़ हो रही हैं।
बॉलीवुड में फिल्मों का टकराना अब आम बात है। इस बार फरहान अख्तर की रॉक ऑन 2 के साथ 5 और फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। जी हां 11 नवंबर को रिलीज़ हो रही है सांसे - द लास्ट ब्रेथ, चार साहिबज़ादे - राइज़ ऑफ बंदा सिंह बहादुर, 30 मिनट्स, डोंगरी का राजा और ये है लॉलीपॉप।
लेकिन इससे भी दिलचस्प टक्कर है 18 नवंबर को। जब बॉलीवुड में दो सीक्वल एक साथ भिड़ने जा रहे हैं। एक तरफ जहां पूरी तरह से एक्शन फिल्म फोर्स 2 होगी वहीं दूसरी तरफ होगी रोमांटिक सीक्वल तुम बिन 2। यानि दर्शकों के पास पूरा चांस - एक्शन चुनें या रोमांस।

वैसे फोर्स 2 और तुम बिन 2 के बाद, कहानी 2 दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है। वहीं रॉक ऑन 2 भी सीक्वल ही है फरहान अख्तर के बैंड मैजिक की कहानी का, जो रॉक ऑन में दिखी थी।
इन फिल्मों की रिलीज़ के अलावा बॉलीवुड में कई सीक्वल फिल्मों पर काम चल रहा है -


Click it and Unblock the Notifications












