..................... Films Like Omerta Take Toll On Mental Health: Rajkummar Rao - Hindi Filmibeat

ओमेर्टा जैसी फिल्म दिमागी सेहत को प्रभावित करती है - राजकुमार राव

By Shweta

एक्टर राजकुमार राव आज की तारीख में बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं जिसमें उनकी अच्छी खासी तारीफ हुई है। शाहिद, अलीगढ़ से लेकर इस साल आई उनकी फिल्म ट्रैप्ड, बरेली की बर्फी और न्यूटन के लिए भी उन्हें काफी तारीफ मिली।

राजकुमार राव की अगली फिल्म शादी में जरूर आना भी रिलीज के लिए तैयार है । हाल में एक इवेंट में राजकुमार राव ने कहा कि "गंभीर मुद्दे पर बनने वाली फिल्में मानसिक सेहत को प्रभावित करती है फिर चाहे वो ट्रैप्ड हो या ओमेर्टा।"

films-like-omerta-take-toll-on-mental-health-says-rajkummar-rao

उन्होंने कहा कि दोनों तरह की फिल्में करना मुश्किल है क्योंकि उनकी अपनी-अपनी चुनौतियां हैं। 'ओमेर्टा', 'ट्रैप्ड' जैसी फिल्में करना आपकी दिमागी सेहत को प्रभावित कर सकता है, जबकि 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्म करने से आप पर कोई प्रभाव नहीं पडता है।"

जल्द ही राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म फन्ने खान की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव लीड रोल में हैं।इस फिल्म में राजकुमार राव ऐश्वर्या राय के ऑपोजिट हैं। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव 10 किलो वजन घटा रहे हैं।

Recommended Video

Rajkumar Rao GAINS 11 kgs for Subhash Chandra Bose , FLAUNTS pot belly | FilmiBeat

उन्होंने कहा कि "वजन बढ़ाना बहुत आसान है जबकि घटाना मुश्किल। बढ़ाने के लिए सिर्फ खाने पर ध्यान देना होता है जबकि घटाने के लिए डाइटिंग करनी पड़ती है। मैंने इसके लिए लगभग खाना छोड़ दिया था। ऐसा लगता है मानो मैं रियल लाइफ में ट्रैप्ड का किरदार निभा रहा हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X