अनुपम खेर ने फैंस को दी इक्कीस तोपों की सलामी
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपने अभिनय के बल पर लगातार दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाए हुए हैं। इस शुक्रवार को अनुपम खेर की फिल्म ''इक्कीस तोपों की सलामी'' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद अनुपम खेर काफी खुश नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने ट्वीटर पर ट्वीट कर फैंस से अपनी फिल्म देखने का आग्रह भी कर डाला। अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्हें बेहद मजा आया और खुशी मिली।

अनुपम ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, फिल्म 'इक्कीस तोपों की सलामी' शुक्रवार को प्रदर्शित हो गई। फिल्म के कलाकारों और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं। कमाल की फिल्म का हिस्सा होना काफी खुशगवार अनुभव रहा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'इक्कीस तोपों की सलामी' जरूर देखिए। एक पिता होने के नाते, एक बेटा होने के नाते और एक आम आदमी होने के नाते यह फिल्म जरूर देखिए। फिल्म देखिए और अपने को शाबासी दीजिए।
अनुपम खेर को आशा है कि फिल्म 'इक्कीस तोपों की सलामी' को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। रवींद्र गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेहा धूपिया, मानु ऋषि और दिव्यांशु शर्मा ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











