'फिल्में समाज को नहीं बदल सकतीं'

By Staff

Rahul Bose
बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल बोस ने कहा है कि फिल्मों में समाज को बदलने की क्षमता नहीं होती लेकिन इनके माध्यम से समझदार लोगों को और 'अधिक समझदार' बनाया जा सकता है।

'इंग्लिश अगस्त' और 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' जैसी भावना-प्रधान फिल्मों में काम कर चुके राहुल ने कहा कि फिल्मों का समाज पर बहुत कम असर होता है। यह सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकता है लेकिन कभी भी फिल्में समाज को बदल नहीं सकतीं।

बकौल राहुल, "समाज पर फिल्मों का दोनों प्रकार का असर होता है। यह असर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकता है लेकिन कभी भी फिल्में समाज को बदल नहीं सकतीं। हां, इतना जरूर है कि फिल्मों के माध्यम से समझदार लोगों को और अधिक समझदार बनाया जा सकता है, जिससे कि वे अच्छे इंसान के रूप में विकसित हो सकें।"

अभिनेताओं के राजनीति में आने के सवाल पर राहुल ने कहा कि उनके मुताबिक सभी को राजनीति में आना चाहिए।

राहुल ने कहा, "राजनीति हमारी जिंदगी पर गहरा असर डालती है, लिहाजा हम सभी को बढ़-चढ़कर राजनीति में प्रवेश करना चाहिए।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X