..................... बुश की भारत यात्रा पर बनी कॉमेडी फ़िल्म - Hindi Filmibeat

बुश की भारत यात्रा पर बनी कॉमेडी फ़िल्म

By Staff
बुश की भारत यात्रा पर बनी कॉमेडी फ़िल्म

जल्दी ही रिलीज़ होने वाली फिल्म 'द प्रेसीडेंट इज़ कमिंग' जॉर्ज बुश के इर्दगिर्द घूमती है. ये एक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्माण किया है रमेश सिप्पी के बेटे रोहन सिप्पी ने.

'द प्रेसिडेंट इज़ कमिंग' अँग्रेज़ी में बनाई गई एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है. इस फिल्म का निर्देशन किया है कुणाल रॉय कपूर ने.

इससे पहले कुणाल ने इसी नाम से एक नाटक का निर्देशन भी किया था और इस नाटक को लिखा था अनुभव पाल ने.

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है कोंकणा सेन शर्मा ने. इस फिल्म में कोंकणा ने एक बंगाली लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता माया रॉय का किरदार निभाया है. वो उन छह नए ज़माने के भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने वाली टोली में शामिल हैं जिनसे राष्ट्रपति बुश अपनी भारत यात्रा में हाथ मिलाने वाले हैं.

इस फिल्म में काम करके मुझे काफी मज़ा आया.फिल्म की अवधि छोटी है और विषय काफी दिलचस्प, मुझे पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी कोंकणा सेन शर्मा

इस फिल्म में काम करके मुझे काफी मज़ा आया.फिल्म की अवधि छोटी है और विषय काफी दिलचस्प, मुझे पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी

कोंकणा ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि "इस फिल्म में काम करके मुझे काफी मज़ा आया.फिल्म की अवधि छोटी है और विषय काफी दिलचस्प, मुझे पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी".

फ़िल्म में बड़े ही मनोरंजक अंदाज़ में दिखाया गया है कि राष्ट्रपति बुश अपनी भारत यात्रा में किस तरह से अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक मुलाकातों के अलावा कुछ युवा भारतीयों से भी मिलना चाहते हैं, यहीं से शुरु होता है इन युवाओं की तलाश का सिलसिला और इसी कड़ी में कई हंसाने और गुदगुदाने वाले किस्से इस फिल्म में दिखाए गए हैं.

इस फिल्म में 'इंडिया शाइनिंग' का काफ़ी मनोरंजक अंदाज़ में मज़ाक बनाया गया है.

कहानी के मुताबिक इन छह प्रतियोगियों में से एक कोंकणा सेन शर्मा को जॉर्ज बुश से हाथ मिलाने का मौका मिलता है और फिर किस तरह से नए ज़माने के भारत की विकास और भविष्य की योजनाओं की सच्चाई दिलचस्प अंदाज में बयान की जाती है.

फिल्म के साथ खास बात ये भी है कि पूरी फिल्म नई 2के डिजिटल प्लेटफॉर्म में शूट की गई है और फिल्म की अवधि 90 मिनट है.

फिल्म के प्रोड्यूसर रोहन सिप्पी ने बताया कि "हमें खुशी है कि हम भारत में पहली बार 2के डिजिटल सिनेमा के जरिए दर्शकों तक पहुंच रहे हैं, ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें इंडिया शाइनिंग के नारे के बारे में बड़े ही रोचक तरीके से बातचीत की गई है".

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X