रणबीर - आलिया, विकी - जान्हवी के किसिंग सीन के बिना नहीं हो पाएगी शूटिंग, फिल्ममेकर्स की परेशानी
बॉलीवुड में अब फिल्मों की शूटिंग धीरे धीरे शुरू हो रही है लेकिन इनके लिए सरकार के नए नियमों का पालन करना होगा जिनमें से एक नियम है दूरी बरकरार रखते हुए शूटिंग करना। अब नए नियमों के अनुसार फिल्मों में किसिंग सीन या एक दूसरे को जादू की झप्पी देना मुश्किल होगा।
ऐसे में डायरेक्टर गौरव पंजवानी ने साफ किया कि अब इंटिमेट सीन शूट करना बहुत टेढ़ी खीर है। हम ऐसे समाज में नहीं रहते जहां फूलों को मिलते हुए दिखा दिया जाए।

हालांकि डायरेक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि अगर किसी सीन में आलिंगन या चुंबन की ज़रूरत है तो वो सीन शूट होगा ही। अगर दोनों एक्टर्स का टेस्ट निगेटिव है तो इसमें दिक्कत ही क्या है।
राम गोपाल वर्मा का कहना है कि जो लोग इन नियमों का पालन कर रहे हैं वो कभी फिल्म नहीं बना पाएंगे। और जो लोग फिल्में बना रहे हैं वो इन नियमों का पालन कर ही नहीं सकते।
कुल मिलाकर बॉलीवुड के लगभग आधी से ज़्यादा आबादी का मानना है कि इतनी सख्ती से फिल्में शूट करना असंभव है। किसिंग सीन फिल्मों में अगर ज़रूरी हैं तो उनके बिना फिल्में पूरी ही नहीं हो सकती हैं।
वैसे बात तो सही है। आने वाले समय में फैन्स, रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार कर रहे हैं। पर क्या उनकी लव स्टोरी एक दूसरे को गले लगाए बिना या किस किए बिना पूरी लगेगी?
वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की तख्त में जान्हवी कपूर और विकी कौशल का एक लव मेकिंग सीन है जो फिल्म के बेहद ज़रूरी है। ऐसे में बिना किसिंग सीन के वो लव मेकिंग सीन कैसे शूट होगा ये देखना दिलचस्प होगा। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन किसिंग सीन जिन्होंने बदल दी थी फिल्म की दिशा -


Click it and Unblock the Notifications













