तनु वेड्स मनु ने बहुत कुछ बदल दिया: कंगना रनाउत

साल 2011 में आयी फिल्म तनु वेड्स मनु तो जरूर आपको याद होगी जिसमें एक झल्ली लड़की का निभाया कंगना रनाउत का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था जिसे कंगना भी अपने फिल्मी करियर का सबसे महत्वपूर्ण किरदार मानती हैं। कंगना ने कहा कि तनु वेड्स मनु के बाद लोग मुझ पर भरोसा करने लगे हैं। उन्हें लगता है कि कंगना भी बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ कर सकती है।

कंगना एक बार फिर से फिल्म आई लव न्यू ईयर से सबको चौंकाने वाली हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेता सन्न देओल के साथ है।

Kangana Ranaut
इतने सीनियर एक्टर के साथ काम करने को लेकर पूछे गये सवाल पर कंगना ने कहा कि सन्नी देओल एक बहुत अच्छे कलाकार हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन हम लोग इंसान से पहले एक कलाकार है। इसलिए हम लोगों को सीनियर-जूनियर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कलाकार आम आदमी जैसा नहीं सोचता है।

आपको बता दें कि लंबे समय बाद सिने अभिनेता सन्नी देओल , अभिनेत्री कंगना रनाउत के साथ फिल्म आई लव न्यू ईयर से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'आई लव न्यू ईयर' जो कि एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। लोगों को इस बेमेल जोड़ी से बहुत सारी उम्मीदें हैं। देखते हैं ही वो लोगों की उम्मीद पर कितना खरा उतरती है। विनय सप्रू और राधिका राव द्वारा निर्देशित 'आई लव न्यू ईयर' 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X