अमिताभ की शहंशाह रीमेक, खिलजी की जबरदस्त एंट्री, सुनाई देगा- रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप हैं
अमिताभ बच्चन की शहंशाह 32 साल पहले रिलीज हुई। बीते एक महीने से चर्चा है कि इसका रीमेक जल्द बनेगा। हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी थी कि खुद अमिताभ बच्चन फिल्म के रीमेक में नजर आ सकते हैं।
लेकिन अब हिंदी सिनेमा के खिलजी यानी कि रणवीर सिंह का नाम रेस में सबसे आगे है। यानी अब जल्द पर्दे पर आप खिलजी को कहते हुए सुनेंगे रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप हैं नाम है शहंशाह। ये देखना काफी मजेदार होने वाला है कि रणवीर शहंशाह बनकर छाते हैं या नहीं।

कहा जा रहा है कि इस बार शहंशाह मॅार्डन होगा। जो एक दिलचस्प कहानी के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल इस फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। लेकिन लॅाकडाउन के बाद कैसी होगी फिल्म इसे लेकर एक तगड़ी रिपोर्ट सामने आयी है...चलिए आपको बताते हैं..


Click it and Unblock the Notifications