सुभाष घई ने शेयर की Pre-Covid दिनों की एक खास तस्वीर- साथ में नजर आए जैकी श्राफ समेत कई फिल्मी चेहरे
हाल ही में फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिलचस्प तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुभाष घई के साथ जैकी श्राफ, बोनी कपूर, डेविड धवन, राकेश रोशन समेत बॉलीवुड परिवार के कई चेहरे दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर कोविड 19 के आने से पहले के दिनों की है।
सुभाष घई ने तस्वीर डालते हुए लिखा- "फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ उभरे.. अपने अतीत और वर्तमान पर आज तक उसी प्यार और हंसी के साथ बने रहे हैं। पुराने दोस्त आपके जीवन को प्यार करने लायक बनाते हैं.... कोरोना से पहले की एक तस्वीर"

इस तस्वीर से यह साफ है कि भले ही बॉलीवुड की दोस्ती पर कई लोग सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन कुछ दोस्ती ऐसी भी रही हैं, जो सालों से चली आ रही है और वक्त के साथ और पक्की होती चली गई। सुभाष घई और जैकी श्राफ की दोस्ती भी सालों पुरानी है।
हाल ही में नेपोटिज्म पर बात करते हुए फिल्ममेकर ने कहा था- "बीते कुछ सालों में भारतीय इंडस्ट्री दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा के तौर पर उभरी है और हमारे यहां शानदार टैलेंट आ रहा है। इसके चलते प्रतिस्पर्धा भी तगड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में अब वंशवाद नहीं रह गया है।"
साथ ही उन्होंने कहा, "भारत का सिनेमा देश की हर अच्छी चीज को पेश कर रहा है। यह हमारे इतिहास की कहानियों, विरासत, संस्कृति और मिथकीय कहानियों को सुनाता है। यह हमें प्यार, पारिवारिक मूल्यों, दयालुता और साहस की सीख देता है।"


Click it and Unblock the Notifications











