कॉपी निकली धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट? मशहूर फिल्ममेकर के आरोप से हिल जाएंगे आदित्य धर, बोले- '2003 में लिखी थी..'
Dhurandhar 2 Script Copied: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। पता चला है कि एक फिल्ममेकर ने धुरंधर 2 के मेकर्स पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है।

जी हां, फिल्म निर्माता संतोष कुमार आरएस ने धुरंधर 2 को लेकर जो कुछ आरोप लगाए हैं वो इस फिल्म को नए विवाद की तरफ ले जा रहा है। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है और फिल्मों के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर चुकी है।
अब इस फिल्म की नजर बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स पर है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में है लेकिन संतोष कुमार आरएस के इस दावे ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।
Dhurandhar 2 Story: संतोष कुमार ने लगाए ये आरोप
संतोष कुमार आरएस ने फिल्म देखी और सीधे तौर पर रहा कि ये फिल्म 'धुरंधर 2' पूरी तरह से उनकी कहानी से मिलती जुलती है जो कि साल 2003 में मैने लिखी थी। संतोष ने कहा, ''आप सभी ने शायद धुरंधर 2 देखी होगी। ये शानदार प्रदर्शन कर रही है। जब मैने फिल्म देखी तो पता चला कि ये तो मेरी ही पटकथा और कहानी है। मैंने इसे 2023 में बड़ी मेहनत से लिखा था। मैंने इसे कई कंपनियों को सुनाया था क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर मुझे फिल्म में बड़े कलाकार चाहिए।'' सोशल मीडिया पर उनके इन आरोपों के सामने आने के बाद खूब चर्चा हो रही है और सच्चाई के बारे में जानना चाहते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
संतोष कुमार के आरोपों के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''4 महीने इंतजार कर रहा था फिल्म का कलेक्शन 3000 करोड़ जाने का। एक ने लिखा, पैसे चाहिए इसे...।'' एक ने लिखा, ''लो जी....अब आ गये पब्लिसिटी लेने।'' एक ने लिखा, ''तो बना लेते 2023 में फिल्म तो 2025 में आई थी तब कहां थी तो बस लाइमलाइट चाहिए।'' एक ने लिखा, ''मिठाई घर पर नहीं आई कि चूहे आने लगे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















