बॉलीवुड फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या, खुद को जिंदा जलाया
फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी अस्मिता गुप्ता और बेटी सृष्टि गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने अपने घर में ख़ुद को आग लगाकर अपनी जान दी है। बताया जा रहा है कि यह सोमवार की घटना है। दोनों ने सोमवार दोपहर को अपने अंधेरी वाले घर में ही ख़ुद को आग लगा लिया था। घटना के बारे में तब पता चला, जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
अस्पताल पहुंचने पर अस्मिता को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटी भी 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी। उसे ऐरोली नेशन बर्न्स सेंटर में रेफर किया गया जहां मंगलवार को बेटी ने भी दम तोड़ दिया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि अस्मिता लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। वो तकलीफ में थीं। इसी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। वहीं, सृष्टि अपनी मां की बीमारी का ट्रामा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने भी खुद की जान ले ली।
डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर भरत गायकवाड़ ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग एक्सीडेंटल डेथ केस रजिस्टर्ड कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी थीं, जिन्होंने 'फरार', 'रोमी : द हीरो' और 'आज की औरत' जैसी फिल्में निर्देशित की हैं।


Click it and Unblock the Notifications