फिल्ममेकर एम. एम. बेग की दर्दनाक मौत! घर में हफ्तेभर पड़ी रही लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा

फिल्म इंडस्ट्री ओर से एक के बाद एक दिल झकझोर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ सलमान खान के पिता की तबीयत नासाज़ है। वहीं दूसरी ओर वेटरन एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे के निधन की खबर ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया। फिलहाल तो आपको बता दें कि सीनियर फिल्म मेकर एम. एम बेग का निधन हो गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई लोगों के तो होश ही उड़ गए।

Filmmaker MM baig

नहीं रहे एम. एम. बेग

बता दें कि इंडस्ट्री में उनके काम को काफी सराहा जाता था। उन्हें एक्स चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता के तौर पर भी लोग जानते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो एम. एम. बेग को उनके घर पर मृत पाया गया। लगभग 70 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी मौत की जानकारी लगभग 1 हफ्ते बात हुई।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस

बेग के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने बताया कि एम. एम. बेग लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वह घर पर ही अकेले ही रहा करते थे। हनीफ ने बताया कि वह लगभग 4-5 दिनों से घर से बाहर ही नहीं निकले। जब उनके पड़ोसियों को उनके घर से बदबू आने लगी तब पड़ोसियों ने पुलिस को इत्तिला किया। पुलिस जैसे ही घर पहुंची उन्होंने गेट तोड़ा और पाया कि सामने ही एम. एम. बेग का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत ही उनकी फैमिली को जानकारी दी। पुलिस ने रात के 2 बजे ही बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा।

कौन थे एम. एम. बेग

एम. एम. बेग फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड फिल्ममेकर थे। 80 और 90 के दशक में उन्होंने बेहद ही शानदार काम किया था। बता दें कि 80 के दशक में उनकी बेटी बेबी गुड्डू ने कई फिल्मों में काम किया था। अपनी बेटी की वजह से वह और भी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X