'उड़ता पंजाब' के प्रोड्यूसर के हैं रंगीले मिजाज, 10 साल छोटी लड़की से रचाई दूसरी शादी, तस्वीरें आईं सामने

ऋचा चड्ढा और विक्की कौशल स्टारर फ़िल्म 'मसान' काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्माता मधु मंटेना कुछ वक्त पहले आने वाली फिल्म रामायण को लेकर काफी सुर्खियों में भी रहें। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करने वाले हैं। बता दें कि इस में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, माता सीता और भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन इस वक्त यह फिल्म कुछ खास चर्चा में नहीं है। ना ही मधु मंटेना की तरफ से इस पर कोई जानकारी सामने आई है।
दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में आए मधु मंटेना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिलहाल में मधु मंटेना ने दूसरी शादी रचाई और इसी वजह से वह काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के नाम में भी बदलाव किया। बता दें कि मधु मंटेना ने अपने नाम के आगे अपनी पत्नी का सरनेम भी ऐड कर दिया है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि मधु मंटेना की दूसरी शादी के बाद उनकी जिंदगी इन दिनों कैसी बीत रही है।
मधु मंटेना ने अपनी पत्नी का लगाया सरनेम
हम अक्सर देखते हैं कि लड़कियां शादी के बाद में अपने पति का सरनेम इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यहां पर मशहूर निर्माता मधु मंटेना ने अपने नाम के आगे अपनी पत्नी का सरनेम भी जोड़ लिया है। बता दें कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मधु मंटेना त्रिवेदी नाम लिख लिया है। जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में है। यहां तक कि वह अपनी दूसरी पत्नी के लिए काफी रोमांटिक पोस्ट भी लिखते हुए नजर आते हैं।
11 जून को मधु मंटेना ने रचाई दूसरी शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना ने 11 जून 2023 को मुंबई में निजी समारोह में योग प्रशिक्षक इरा त्रिवेदी से शादी रचाई। बाद में उन्होंने एक शादी का रिसेप्शन रखा जिसमें आमिर खान, अल्लू अर्जुन, और ऋतिक रोशन जैसे बड़े बड़े सितारे शामिल हुए। बता दें कि इन दिनों में वह काम से ब्रेक लेकर अपनी दूसरी पत्नी के साथ में मालदीव्स हनीमून मनाने गए है।
हनीमून मनाने मालदीव पहुंचे मधु मंटेना और इरा
मधु मंटेना ने हाल ही में कुछ रोमांटिक मोमेंट्स की तस्वीरों को शेयर कर दिया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मंटेना ने अपनी पत्नी की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "अब मैं कह पाउंगा कि मेरी पत्नी मालदीव जैसी खूबसूरत है। " उनकी इस पोस्ट से साफ पता चला कि वह अपनी शादी से काफी खुश हैं। उनकी लाइफ इन दिनों बेहतरीन चल रही है। जानकर आपको हैरानी होगी बता दें कि मंटेना और उनकी दूसरी पत्नी इरा त्रिवेदी के बीच में 10 साल की उम्र का फासला है। लेकिन फिर भी दोनों साथ में खुश हैं।
मधु मंटेना की पहली पत्नी थी मसाबा
मधु मंटेना की उम्र 48 साल है और आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी नीना गुप्ता और मशहूर क्रिकेटर Viv Richard की बेटी मसाबा गुप्ता थी। लेकिन दोनों ने 2019 में तलाक ले लिया। मधु और मसाबा के बीच में 15 साल की उम्र का फासला था। मधु मंटेना ने दोनों शादियां अपने से बेहद कम उम्र की लड़कियों के साथ की।
मधु मंटेना का वर्क फ्रंट
अगर हम मधु मंटेना के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने गजनी, मसान, उड़ता पंजाब, हंसी तो फंसी और रमन राघव 2.0 जैसी फिल्मों में काम का निर्माण किया है। उनकी बेहतरीन फिल्मों की वजह से कई सारे सितारों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिला। यहां तक कि उनकी कई सारी फिल्मों को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। मधु मंटेना की आखिरी बार सुपर 30 फिल्म आई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन को देखा गया।अब मधु मंटेना अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











