फिल्ममेकर कुणाल कोहली की मौसी की कोरोना वायरस से मौत, 8 हफ्तों से लड़ रही थीं जंग
फिल्ममेकर कुणाल कोहली की मौसी की कोरोना वायरस से मौत हो गई है और डायरेक्टर - एक्टर ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखा। कुणाल की मौसी शिकागो में रहती थीं। इस मौके पर कोई भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाया।
कुणाल ने एक पोस्ट लिखते हुए कहा - 8 हफ्तों तक कोरोना वायरस से जंग लड़ने के बाद आखिरकार मेरी मौसी ये जंग हार गईं। उन्होंने शिकागो में कोरोना से लड़ते हुए जान गंवा दी।

कुणाल कोहली ने आगे बताया कि हमारा पूरा परिवार काफी जुड़ा हुआ है और काफी बड़ा परिवार है। ये हमारे लिए बहुत ही दुखद और बहुत ही बड़ा सदमा है।
मैं देख रहा हूं कि मेरी मां और मौसियां, मामा इस बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ खड़े हो पाने में भी असमर्थ हैं और ये देखकर काफी ज़्यादा दुख हो रहा है। ये वक्त काफी बुरा है।


Click it and Unblock the Notifications











