बिना शादी के बाप बनेंगे करण जौहर
बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर करण जौहर के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है कि उन्होंने एक डेली न्यूज पेपर से बात करते हुए कहा कि वह एक बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। वह और उनकी मां उस बच्चे की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं। करण का यह चौंकाने वाले फैसले ने बहुत सारी अफवाओं को जन्म दे दिया है।
ट्विटर पर लोगों ने इस बारे में उल्टे-सीघे कमेंट करने शुरू कर दिये हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है। करण जौहर का यह फैसला मुझे फैशन फिल्म की याद दिला गया जिसमें एक समलैंगिक डिजाइनर ने बच्चे को गोद लिया था। शादी वह कर नही सकते हैं इसलिए अब बाप बनने की बात कह रहे हैं, यानी कि घूमा-फिराकर करण जौहर के बारे कहा जा रहा है करण जौहर भी समलैंगिक बिरादरी के हैं। खैर यह तो लोग हैं जिनका काम ही होता है कहना.. ।
वैसे आपको बता दें कि फिल्मी दुनिया में बिना शादी के बच्चों को गोद लेना कोई नयी बात नहीं हैं। सुष्मिता सेन और रवीना टंडन इस बात के साक्षात और सफल उदाहरण हैं जिन्होंने शादी से पहले ही बच्चों को गोद लिया और उनकी अच्छी परवरिश की। अगर वाकई में करण जौहर अपने फैसले पर अमल करते हैं तो यह अपने आप में एक बड़ी बात होगी जिसके लिए समाज को करण की तारीफ करनी चाहिए ना कि मजाक उड़ाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
