ICU में हैं फिल्ममेकर कल्पना लाजमी..मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड स्टार्स
पॉपुलर फिल्ममेकर कल्पना लाजमी किडनी के कैंसर से जुझ रही हैं और इस वजह से वो कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।61 वर्षीय कल्पना लाजमी को कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल डॉक्टरों को कहना है कि वो पहले से बेहतर हैं।
कल्पना लाजमी को हफ्ते में चार बार डायलीसिस कराना पड़ता है जिसका खर्च काफी अधिक होता है। उनके मेडिकल खर्च को आमिर खान, रोहित शेट्टी और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने मिलकर शेयर किया है।

फिल्ममेकर अशोक पंडित के मुताबिक, आमिर खान और रोहित शेट्टी कल्पना की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने बिल भरा। अशोक पंडित ने ट्विटर पर रोहित और आमिर को धन्यवाद कहा।


Click it and Unblock the Notifications