ऑस्कर जीतने वाली इस भारतीय प्रोड्यूसर ने सलमान खान को लेकर बोली बड़ी बात, कहा- 'मैं उन्हें नहीं जानती'

Guneet Monga

Guneet Monga on Bollywood Khans: ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ने हाल ही में बॉलीवुड के तीनों बड़े स्टार्स शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। उन्होंने बताया कि इन तीनों में उनका पसंदीदा कौन है और किसके साथ वो काम करना चाहती हैं।

गुनीत मोंगा का जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सलमान खान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- 'मैं सलमान खान को जानती भी नहीं हूं, और शायद वो भी मुझे नहीं जानते। मैं आमिर और शाहरुख से मिल चुकी हूं, लेकिन सलमान से कभी नहीं मिली।'

उन्होंने तीनों खानों की लोकप्रियता के हिसाब से अपनी लिस्ट भी बताई। उनके हिसाब से पॉपुलैरिटी के मामले में पहले नंबर पर शाहरुख खान, दूसरे पर आमिर खान, और तीसरे पर सलमान खान आते हैं।

शाहरुख खान को बताया फेवरेट स्टार

गुनीत मोंगा ने बताया कि शाहरुख खान सिर्फ उनके फेवरेट स्टार ही नहीं, बल्कि उनके बचपन के क्रश भी हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख से ही उन्हें मुंबई आने की प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया- 'शाहरुख खान मेरे बचपन के क्रश हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर मैं मुंबई आई थी।' वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि आमिर खान के साथ काम करना उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश है। उन्होंने कहा- 'जिस खान के साथ मैं सबसे ज्यादा काम करना चाहती हूं, वो हैं आमिर खान।'

शाहरुख-दीपिका संग ड्रीम फिल्म का सपना

जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो किस स्टार कास्ट के साथ अपनी ड्रीम फिल्म बनाना चाहेंगी, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया-'शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण।' उन्होंने कहा कि वो इन दोनों को लेकर करीब 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट वाली एक शानदार फिल्म बनाना चाहेंगी।

फैंस हुए एक्साइटेड

गुनीत मोंगा पहले भी कई बार शाहरुख और दीपिका की तारीफ कर चुकी हैं। अगर सच में वो इन दोनों को लेकर कोई फिल्म बनाती हैं, तो फैन्स के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा पल होगा।

More from Filmibeat

Read more about: guneet monga shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X