इस फिल्ममेकर ने पत्नी और सास के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बेटी के साथ देश से भागने का लगाया आरोप

Faruk Kabir

filmmaker Faruk Kabir: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने फिल्ममेकर फारुक कबीर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सूत्रों से सामने आया है कि फारुक ने 21 दिसंबर को अपनी पत्नी और अपनी सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला काफी गंभीर है इसीलिए फारुक इसके चलके बहुत परेशान हैं।

फिल्ममेकर फारुक कबीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट-

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, फिल्म डायरेक्टर फारुक कबीर पिछले साल एक्ट्रेस रुखसार रहमान संग अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे थे। दोनों का रिश्ता काफी समय से ठीक नहीं चल रहा है, दोनों के बीच आपसी मतभेद होने लगे हैं। इसी बीच सूत्रों से सामने आया है कि,फारुक कबीर की पत्नी सनम और उनकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि सनम फारुक कबीर के बच्चे को लेकर फरार हो रही थी, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और दोनों पर केस दर्ज किया है।

सूत्रों से ये भी पता चला है कि, 21 दिसंबर को फारुक ने मुंबई की वर्सोवा पुलिस स्टेशन में ये शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में डायरेक्टर ने कहा था कि, सनम के माता-पिता बच्चे के साथ उसका जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज के साथ-साथ 7 लाख रुपये और गहने भी लेकर भागे हैं।

बता दें, डायरेक्टर की पत्नी सनम उज्बेकिस्तान की है। दोनों ने पिछले साल उज्बेकिस्तान में शादी रचाई थी, जिसके बाद फारुक उन्हें अपने साथ इंडिया ले आए और दोनों मुंबई में साथ रहने लगे। दिसंबर में सनम ने बेटी को जन्म दिया, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा।

तो ऐसे में कहा जा रहा है कि सनम और उसके पेरेंट्स चाहते हैं उनकी बेटी को उज्बेकिस्तान की नागरिकता मिले, लेकिन फारुक इस बात का विरोध किया। ऐसे में सनम ने अपनी मां के साथ मिलकर बेटी को देश से बाहर लेकर जाने लगी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सनम, उनकी मां दिलफुजा और बच्चे को अमृतसर में पकड़ा लिया।

Read more about: faruk kabir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X