..................... आदित्य चोपड़ा के साथ लड़ाई की बात पर बोले चंद्रप्रकाश द्विवेदी | Filmmaker Chandraprakash Dwivedi Dismisses Fallout With Aditya Chopra - Hindi Filmibeat

'पृथ्वीराज' निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के बीच मनमुटाव ? यहां जानें सच्चाई

कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट्स आई थी कि फिल्म रामसेतु की घोषणा को लेकर आदित्य चोपड़ा और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के बीच काफी अनबन शुरु हो गई है। अब चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस रिपोर्ट्स पर सफाई दी है और इसे कोरी अफवाह बताया है। फिल्ममेकर ने एक बयान जारी कर अपने और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते पहले जैसे ही होने की बात कही।

कहा जा रहा था कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 'राम सेतु' के बारे में यशराज बैनर को कोई जानकारी नहीं दी थी, जिससे आदित्य चोपड़ा खफा हो गए हैं।

Chandraprakash Dwivedi

दरअसल, आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स में काम करने वाले कलाकारों और डायरेक्टर्स को एक निजी टैलेंट कम्पनी के द्वारा मैनेज करते हैं। इससे आदित्य चोपड़ा को भरोसा रहता है कि उनके साथ काम करने वाला कलाकार या डारेक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे मे उन्हें अपडेट करता रहेगा लेकिन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 'राम सेतु' का अनाउंसमेंट करने से पहले ऐसा नहीं किया। लिहाजा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी को उनकी अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' से निकाल दिया गया है।

बहरहाल, अब चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने एक बयान जारी कर अपने और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते पहले जैसे ही होने की बात कही और ये भी दावा किया कि वे दोनों एक और प्रोजेक्ट की भी बात कर रहे हैं, जिसके बारे में जल्द ही एलान किया जाएगा।

निर्देशक ने कहा कि इसका मकसद सिर्फ मेरे और फिल्म निर्माता के बीच मनमुटाव पैदा करना है। ये एक तय रणनीति के तहत फैलाई गई खबर है और मैं इसका पूरी तरह से खंडन करता हूं। उन्होंने कहा कि आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के सृजनात्मक पहलू को लेकर उनको पूरी तरह से छूट दी हुई है और वह इसके लिए आदि के शुक्रगुजार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X