प्रोड्यूसर- डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपने डेब्यू नॉवेल 'मैपिंग लव' की रिलीज को इस वजह से टाला!

By Filmibeat Desk

फिल्म निर्माता- निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक टीज़र साझा करने के साथ अपने पहले नॉवेल 'मैपिंग लव' की घोषणा की थी। लेकिन अब उन्होंने हालिया महामारी की स्थिति के कारण अपने उपन्यास की रिलीज़ को टाल दिया है। यह नॉवेल पहले 21 मई को रिलीज़ होने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है।

ऐसे में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर अपना आधिकारिक बयान साझा किया है। उन्होंने लिखा- "उन शब्दों को सेलिब्रेट कर रही हूं, जो मैंने एक बुक स्टोर में लिखे हैं। एक सुंदर किताब के साथ आये बॉक्स के खुलने की खुशी, जिसमें बयां करने के लिए एक कहानी है।"

Ashwiny Iyer Tiwari

उन्होंने आगे लिखा- "अपनी फिल्मों की तरह, मैंने भी इसी तरह का सपना देखा था। पुस्तक प्रेमियों के बीच अध्यायों को पढ़ना और आप सभी को मेरी खुशी का हिस्सा बनाना है। लेकिन मेरे जीवन की यात्रा हमें सरप्राइज देती है और इस कठिन वक़्त में मैं 21 मई, 2021 को अपना पहला उपन्यास 'मैपिंग लव' रिलीज़ करना सही नहीं समझती, जब इस भयानक वायरस से इतने सारे इंसान प्रभावित हैं। मैंने समय सही होने तक इंतजार करने का फैसला किया है और हम एक बार फिर कला के सभी सुंदर रूपों का आनंद ले पाएंगे। सभी को ढ़ेर सारा प्यार। अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। -अश्विनी अय्यर तिवारी"

उपन्यास का टीज़र रूपा पब्लिकेशंस द्वारा उनके सोशल मीडिया पर जारी किया गया था। अश्विनी पिछले काफी समय से किताब पर काम कर रही थीं और इसे ऐसे समय में जारी करना चाहती है जब स्थिति बेहतर हो।

अतीत में अश्विनी का काम खूबसूरती से पिरोई गई कहानियां रही हैं। नॉवेल के प्यारे टीज़र और उनके लिखने की कला के कारण, श्रोताओं को इस नॉवेल का बेसब्री के साथ इंतजार है। साथ ही, फिल्म निर्माता अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट, 'फाडू' के साथ ओटीटी स्पेस में डेब्यू करने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X