'बरेली की बर्फी' निर्देशक अश्निनी अय्यर तिवारी ने लिखा उपन्यास- ‘मैपिंग लव’, रिलीज हुआ टीजर
फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशन के बाद अब, लेखन के क्षेत्र में अपना पहला कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने पहली बार एक लेखक की टोपी अपने उपन्यास, 'मैपिंग लव' के साथ सिर पर चढा ली है। बता दें, अश्विनी अय्यर तिवारी ने 'निल बट्टे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी', 'पंगा' जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं।
रूपा पब्लिकेशंस द्वारा उनके पहले उपन्यास का टीज़र उनके सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा- "हम यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि हम पुरस्कार विजेता, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के डेब्यू उपन्यास 'मैपिंग लव' को मई 2021 में प्रकाशित करेंगे।"

उन्होंने आगे लिखा- "भारत के लुभावने जंगलों में सेट हुई, यह दिलचस्प कहानी आपके दिल को छू जाएगी। एक कलाकार, लेखक और फिल्म निर्माता, जिनकी हर फिल्में 'निल बट्टे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी', 'घर की मुरगी', 'पंगा' मनोरंजक और साथ ही साथ सोचने पर मजबूर कर देती हैं।"
अपने पहले उपन्यास के बारे में बात करते हुए, अश्विनी ने कहा, "एक कहानीकार के रूप में यह ऐसी कहानियां हैं जो हर एक समय में सही मायने में सच्चे गुण को बाहर लाने का मध्यम है, जो मै कहना चाहती हुं। 'मैपिंग लव' प्यार में गिरने के साथ स्थिरता से उठकर लिखने की कला की कहानी है। इसे मैं तीन साल से लिख रही हुं और मैं बेहद खुश हूं क्योंकि रूपा प्रकाशन मेरा यह पहला उपन्यास सभी के लिए ला रहे हैं।"
अश्विनी अय्यर तिवारी ने इस उपन्यास के लिये में वर्षों तक काम किया है। यह प्यारा टीज़र और उनके सभी शानदार अतीत के काम के कारण, इस पुस्तक ने हमें उसके बारे में पहले से ही उत्सुक कर दिया है।
'मैपिंग लव' का टीज़र अब दुनिया को देखने के लिए आ चुका है और पुस्तक मई 2021 में प्रशंसकों के हाथ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











