फिल्म रिलीज के बाद फिल्म निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर तैनात हुई पुलिस

Ashok Pandit: आज ही रिलीज हुई फिल्म 72 हूरें, जो कि शुरुआत से ही विवादों में घिरी रही हैं। अब इस फिल्म के रिलीज के बाद फिल्म निर्माता के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनको जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात की गई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर कई तरह के ट्रेंड चल रहे हैं।
आपको बता दे कि इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सरू मैनी, राशिद नाज, अशोक पाठक, नम्रता दीक्षित भी अहम किरदार में हैं। फिल्म रिलीज का कुछ लोग जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जो कि इस फिल्म को लेकर हंगामा कर रहे थे।
फिल्म 72 हूरें-
विवादों में घिरी 72 हूरें आज यानी सात जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर देशभर में काफी बवाल भी मचा है। मुंबई में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने 72 हूरेंके मेकर्स के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Police personnel deployed at the residence and office of filmmaker Ashoke Pandit after he reportedly received threats over his film 72 Hoorain. pic.twitter.com/JED6esVDNt
— ANI (@ANI) July 7, 2023
वहीं, शख्स ने मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसी बीच खबर है कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जी हां, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
फिल्म निर्माता का बयान-
एक न्यूज एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अशोक पंडित के घर का वीडियो साझा किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में फिल्म मेकर के घर की बिल्डिंग के बाहर पुलिस तैनात नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, फिल्म 72 हूरें को लेकर कथित तौर पर धमकियां मिलने के बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित के आवास और कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications