"सुशांत सिंह राजपूत की छवि खराब करने का चलाया गया कैंपेन", फिल्मकार का बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले में नेपोटिज्म व गुटबाजी की बहस तेज हो रखी है। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि स्टार्स भी इस मामले में आगे बढ़ बढ़कर अपना पक्ष रख रहे हैं। हाल में ही फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने एक लंबा ब्लॉग लिखकर सुशांत सिंह राजपूत, सिमरन फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी से लेकर मेंटल हेल्थ को लेकर बातें लिखीं।
अपूर्व असरानी ने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत के लिए जारी लड़ाई सिर्फ पल्बिसिटी के लिए नहीं है। मैं इसीलिए अपना पक्ष रख रहा हूं क्योंकि में उन्हें बखूबी जानता था। उन्हें समझता था। वह लिखते हैं कि मैं फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में से हूं जो सुशांत को बुली करने को लेकर सवाल कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे और वह फिल्म इंडस्ट्री से मिले तनाव से लड़ नहीं पाए और इसीलिए उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। पहली बात तो ये कि हम नहीं जानते कि सुशांत सिंह राजपूत किस डिप्रेशन से गुजर रहे थे। हमारे पास उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर कोई हिस्ट्री नहीं हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











