'2011 में ही मुझे बर्बाद कर दिया गया था, मेरा करियर तीन दफा मर चुका है', फ्लॉप फिल्मों पर बोले ये निर्देशक

Anubhav Sinha: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म भीड़ को लेकर चर्चा में हैं। शानदार कलाकार होने के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम नहीं कर रही हैं, तो ऐसे में अनुभव सिन्हा ने अपने करियर और इस दोनों होने वाली फ्लॉप फिल्मों पर बात की है।
अब फिल्म निर्माता ने खुले तौर पर बताया है कि कैसे वह सार्वजनिक आलोचना पर प्रतिक्रिया करते हुए कहते हैं कि उनका करियर अब तक तीन बार मर चुका है। हाल ही में, एक इंटरव्यू अपने करियर के बारे में बताते हुए अनुभव सिन्हा कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें कभी सार्वजनिक आलोचना मिली है।
निर्देशक ने कहा, 'सच में मुझे मीडिया और जनता से बहुत प्यार मिला है। कम ही लोग जानते हैं कि मेरा करियर अब तक तीन बार मर चुका है। तुम बिन के बाद मुझे वन-फिल्म वंडर कहा गया और मैं मर गया फिर मैंने दस बनाई जो हिट रही और फिर मैंने कैश बनाया।
उस समय मुझे टू-फिल्म वंडर कहा गया और मैं मर गया। फिर मैंने रा.वन बनाई , किसी को फिल्म समझ नहीं आई। किसी को अच्छा लगा तो किसी को बुरा। अनुभव ने आगे कहा,'मुझसे ज्यादा लोग शाहरुख खान पर निशाना साध रहे थे।
वह लोग उन्हें नीचे लाना चाहते थे और उन्होंने किया। तुम बिन, दस, रा.वन, मुल्क, थप्पड़, अनेक, आर्टिकल 15 और भीड़ जैसी मेरे पास बेहतरीन फिल्में हैं जो लंबी उम्र जिएंगी और मैं अब रिटायर हो सकता हूं। तो इस तरह से अनुभव ने खुलकर बात की।
आगे अनुभव से पूछा गया कि 'भीड़' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं किया। इसपर निर्देशक ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि फिल्म के साथ क्या गलत हुआ। 'अनेक' के साथ ऐसा होना लाजमी था, लेकिन 'भीड़' तो एक सीधी फिल्म थी। इसके साथ ऐसा होना गलत है।


Click it and Unblock the Notifications












