अभिषेक कपूर को सुशांत की मौत का गहरा सदमा- मैंने उसे कई बार मरते देखा और 14 जून को मैं सन्न रह गया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 9 महीने से अधिक का समय हो गया है। 14 जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से हिला दिया। इस सदमे में इंडस्ट्री वक्त के साथ बाहर निकल आई। लेकिन सुशांत के परिवार और उनके करीबी लोग आज भी सुशांत को याद करते रहते हैं।
ठीक इसी तरह फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने भी सुशांत सिंह राजपूत की याद में इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट लिखा है। साथ ही सुशांत की पहली डेब्यू फिल्म काय पो छे के दौरान के क्लाइमेक्स के पर्दे के पीछे की भी झलक दिखाई है। भावुकता से भरा सुशांत के नाम पर अभिषेक कपूर का ये पोस्ट पढ़ कर आपकी भी आंख नम हो जायेंगी।

फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर काय पो छे के एक सीन का एक वीडियो शेयर किया है। जहां सुशांत सिंह राजपूत के साथ राजकुमार राव भी दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक कपूर इस वीडियो में सीन समझाते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











