अमिताभ बच्चन और विद्या बालन सर्वश्रेष्ठ
अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री विद्या बालन को 55वें 'फ़िल्म फेयर अवॉर्ड्स' समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया.
अमिताभ बच्चन को यह पुरस्कार फिल्म 'पा' में उनकी भूमिका के लिए दिया गया.
विद्या बालन को भी इसी फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया.
ऐसी ख़बरें हैं कि समारोह में अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय के संबंध में छपी एक ख़बर के कारण समारोह में शामिल नहीं हुए.
यशराज स्टूडियो में शनिवार रात को आयोजित इस समारोह में '3 इडियट्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार दिया गया जबकि राजकुमार हिरानी को इस फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया.
एआर रहमान को फ़िल्म 'दिल्ली 6' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला.
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार मोहित चौहान को दिल्ली-6 के गाने 'मसक कली' के दिया गया.
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का पुरस्कार दो गायिकाओं कविता सेठ और रेखा भारद्वाज को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया.
कविता को 'वेकअप सिड' के गाने 'इकतारा' के लिए और रेखा भारद्वाज को दिल्ली 6 के गाने 'गेंदा फूल' के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का पुरस्कार दिया गया.


Click it and Unblock the Notifications











