फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2021 - ओटीटी फिल्मों की नॉमिनेशन लिस्ट, काजोल की त्रिभंग, नवाज़ुद्दीन की सीरियस मेन
2021 को आप आराम से दो भाग में बांट सकते हैं - सूर्यवंशी के पहले और सूर्यवंशी के बाद। जहां सूर्यवंशी और उसके बाद फिल्मों ने आपको थिएटर में पूरा इंटरटेनमेंट देने की कोशिश की है और काफी हद तक सफल रहीं वहीं सूर्यवंशी के पहले अगर किसी ने आपको बांधे रखा तो वो थीं ओटीटी पर रिलीज़ हुई फिल्में।
इन फिल्मों में से कुछ ने आपको हंसाया तो कुछ ने भावुक किया लेकिन कुल मिलाकर इन सभी फिल्मों ने आपको इंटरटेन किया। इसलिए फिल्मफेयर ने अब इन फिल्मों को अवार्ड्स से नवाज़ कर इन्हें इनके इंटरटेनमेंट के लिए पुरस्कार देने की ठानी है।

फिल्मफेयर ने ओटीटी पर रिलीज़ हुई फिल्मों में से बेहतरीन फिल्में चुन ली हैं और छह अलग अलग कैटेगरी में इन्हें नामांकित कर दिया है। इनमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को मिलेंगे अवार्ड्स। फिल्मफेयर ने 1 अगस्त 2020 से 31 जुलाई 2021 तक रिलीज़ हुई फिल्मों को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2021 के लिए नामांकित किया है। देखिए ओटीटी फिल्मों की पूरी नॉमिनेशन लिस्ट

बेस्ट ओटीटी फिल्म
अजीब दास्तान्स - नेटफ्लिक्स
मी रक्सम - ज़ी 5
स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक - ज़ी 5
काग़ज़ - ज़ी 5
सीरियस मेन - नेटफ्लिक्स
रे - नेटफ्लिक्स

बेस्ट एक्टर (Male) - ओटीटी फिल्म
पंकज त्रिपाठी - काग़ज़, ज़ी 5
नसीरुद्दीन शाह - मी रक्सम, ज़ी 5
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - सीरियस मेन, नेटफ्लिक्स
मानव कौल - अजीब दास्तान्स, नेटफ्लिक़्स
बॉबी देओल - क्लास ऑफ 83, नेटफ्लिक्स
मनोज बाजपेयी - रे, नेटफ्लिक्स

बेस्ट एक्टर (Female) - ओटीटी फिल्म
काजोल - त्रिभंग, नेटफ्लिक्स
रिचा चड्ढा - Unpaused: अपार्टमेंट, अमेज़ॉन प्राईम वीडियो
रत्ना पाठक शाह - Unpaused: चांद मुबारक, अमेज़ॉन प्राईम वीडियो
सान्या मल्होत्रा - पगलैट, नेटफ्लिक्स
कोंकणा सेन शर्मा - अजीब दास्तान्स: गीली पुच्ची, नेटफ्लिक्स
अदिति शर्मा - मी रक्सम, ज़ी 5

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (Male) - ओटीटी फिल्म
आशुतोष राणा - पगलैट, नेटफ्लिक्स
भूपेंद्र जड़ावत - क्लास ऑफ 83, नेटफ्लिक्स
सतीश कौशिक - काग़ज़, ज़ी 5
अक्षत दास - सीरियस मेन, नेटफ्लिक्स

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (Female) - ओटीटी फिल्म
राधिका मदन - रे, नेटफ्लिक्स
मिथिला पाल्कर - त्रिभंग, नेटफ्लिक्स
तन्वी आज़मी - त्रिभंग, नेटफ्लिक्स
गौहर खान - 14 फेरे, ज़ी 5
सयानी गुप्ता - पगलैट, नेटफ्लिक्स


Click it and Unblock the Notifications











