फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2021: कॉमेडी कैटेगरी में गुल्लक बनी बेस्ट सीरीज़, सारे अवार्ड्स जीतकर बनाया रिकॉर्ड

फिल्मफेयर ने पिछले साल, 2020 में OTT माध्यम को महत्त्वपूर्ण और अहम जगह देते हुए, OTT माध्यम पर रिलीज़ हुई फिल्मों और सीरीज़ को पुरस्कार देने की शुरूआत की। इसी क्रम में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2021 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इससे पहले बेस्ट ओटीटी फिल्म और वेब सीरीज़ को 34 अलग अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।

जहां तकनीकी अवार्ड्स में सोनी के शो स्कैम 1992 हर्षद मेहता स्टोरी और अमेज़ॉन प्राईम के शो द फैमिली मैन सीज़न 2 ने बाज़ी मार ली है वहीं दूसरी तरफ कॉमेडी कैटेगरी में केवल एक शो ने हर किसी को पीछे छोड़ दिया।

filmfare-ott-awards-2021-comedy-series-winners-sony-liv-series-gullak-season-2-bag-all-awards

कॉमेडी कैटेगरी में सोनी लिव के शो गुल्लक सीज़न 2 ने हर कॉमेडी शो को पछाड़ते हुए सारे कॉमेडी अवार्ड्स अपने नाम किए। हालांकि, क्रिटिक्स की पसंद गुल्लक नहीं कुछ और रही। देखिए कॉमेडी अवार्ड्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट एक्टर (Male) सीरीज़, कॉमेडी

बेस्ट एक्टर (Male) सीरीज़, कॉमेडी

विजेता
जमील खान - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)

नॉमिनेशन

  • जमील खान - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)
  • विजय वर्मा - ओके कंप्यूटर (डिज़्नी हॉटस्टार)
  • नवीन कस्तूरिया - रनअवे लुगाई (Mx Player)
  • आदर्श गौरव - हॉस्टल डेज़ सीज़न 2 (अमेज़ॉन प्राईम वीडियो)
  • रणवीर शौरी - मेट्रो पार्क सीज़न 2 (Eros Now)
  • बेस्ट एक्टर (Female) सीरीज़, कॉमेडी

    बेस्ट एक्टर (Female) सीरीज़, कॉमेडी

    विजेता
    गीतांजली कुलकर्णी - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)

    नॉमिनेशन

    • गीतांजली कुलकर्णी - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)
    • रूही सिंह - रनअवे लुगाई (Mx Player)
    • मसाबा गुप्ता - मसाबा मसाबा (नेटफ्लिक्स)
    • कानी कुसृति - ओके कंप्यूटर (डिज़्नी हॉटस्टार)
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज़ (Male) - कॉमेडी

      बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज़ (Male) - कॉमेडी

      विजेता
      वैभव राज - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)

      नॉमिनेशन

      • वैभव राज - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)
      • संजय मिश्रा - रनअवे लुगाई (Mx Player)
      • निखिल विजय - हॉस्टल डेज़ सीज़न 2 (अमेज़ॉन प्राईम वीडियो)
      • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज़ (Female) - कॉमेडी

        बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज़ (Female) - कॉमेडी

        विजेता
        सुनीता रजवार - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)

        नॉमिनेशन

        • पूर्बी जोशी - मेट्रो पार्क सीज़न 2 (Eros Now)
        • सुनीता रजवार - गुल्लक सीज़न 2 (Sony Liv)
        • नीना गुप्ता - मसाबा मसाबा (नेटफ्लिक्स)
        • ग्रुशा कपूर - हे प्रभु सीज़न 2 (Mx Player)
        • बेस्ट कॉमेडी सीरीज़/ स्पेशल शो

          बेस्ट कॉमेडी सीरीज़/ स्पेशल शो

          विजेता
          गुल्लक सीज़न 2 - Sony Liv

          नॉमिनेशन

          • गुल्लक सीज़न 2 - Sony Liv
          • हॉस्टल डेज़ सीज़न 2 - अमेज़ॉन प्राईम वीडियो
          • कॉलेज रोमांस सीज़न 2 - Sony Liv
          • मसाबा मसाबा - नेटफ्लिक्स
          • मेट्रो पार्क सीज़न 2 - Eros Now
          • आलस मोटापा घबराहट - करूणेश तल्वार, अमेज़ॉन प्राईम वीडियो
          • बेस्ट एक्टर Male - कॉमेडी, क्रिटिक्स

            बेस्ट एक्टर Male - कॉमेडी, क्रिटिक्स

            कॉमेडी कैटेगरी में क्रिटिक्स की पसंद रहे सुनील ग्रोवर। सुनील ग्रोवर को ज़ी 5 की वेब सीरीज़ सनफ्लावर के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया।

            बेस्ट एक्टर Female कॉमेडी - क्रिटिक्स

            बेस्ट एक्टर Female कॉमेडी - क्रिटिक्स

            वहीं Female Actors में क्रिटिक्स की पसंद रहीं कानी कुसृति जिन्हें ये अवार्ड मिला डिज़्नी हॉटस्टार की सीरीज़ ओके कंप्यूटर के लिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X