'अवार्ड तो दे देते पर एक्टिंग आनी चाहिए...टैलेंट भी होना चाहिए!'
हर्षवर्धन कपूर को बहुत ज़्यादा दिल पर ये बात लग गई है कि उनको बेस्ट डेब्यू का अवार्ड नहीं मिला है। और अब फिल्मफेयर ने उनको ट्वटिर पर पकड़ा है और धो डाला है।
कभी स्कूल में वो बिगड़ैल बच्चे देखे हैं जो रेस हारने के बाद चकर चकर करना बंद ही नहीं करते हैं। जिनसे इज़्जत और तमीज़ से ये स्वीकार ही नहीं किया जाता कि वो हार गए हैं। बस अनिल कपूर के लड़के भी आजकल यही कर रहे हैं। नाम है उनका हर्षवर्धन कपूर। इस साल मिर्ज़िया नाम की फिल्म में आए थे जो किसी ने नहीं देखी।
हमने देखी है और इससे आगे उस फिल्म पर तो कोई डिसक्शन हम शुरू भी नहीं करना चाहते हैं। बहरहाल, इस फिल्म के लिए, जिसकी चर्चा करना भी हम अपना टाइम खराब करना समझ रहे हैं, उसके लिए हर्षवर्धन कपूर को डेब्यू अवार्ड चाहिए।

दो लोगों ने हर्षवर्धन कपूर को अवार्ड दे भी दिया था। तो उन्होंने बयान जारी किया कि फिल्मफेयर के अलावा उन्होंने सारे अवार्ड जीते।
आप जब क्लास में फर्स्ट नहीं आते तो क्या करते हैं? अगले साल फिर से फर्स्ट आने की तैयारी करते हैं। लेकिन नहीं, हर्षवर्धन कपूर उल्टा खेलते हैं। उनके मुताबिक जो फर्स्ट आया वो बड़ी क्लास का लड़का था और इस क्लास का पेपर देने आ गया।
लेकिन जब पानी सर से ऊपर चढ़ ही गया तो फिल्मफेयर की अनुराधा गुप्ता ने हर्ष को जवाब दिया एकदम सीधा और सपाट -


Click it and Unblock the Notifications











